| Posted on December 4, 2010 at 5:46 AM |
SNEA(I) Ambala conveys its heartiest congratulations to each and every members of SNEA through out the country for their magnificent participation in the two days strike on the issues of viability of BSNL. Also thanks to all those comrades who not participated in strike but with us from their HEARTS.The news published in papers are
1दूसरे दिन भी जारी रही बीएसएनएल की हड़तालDec 02, 07:19 pmबताएं
Twitter Delicious Facebook अंबाला, जागरण संवाद केंद्र
बीएसएनएल कर्मचारियों की हड़ताल दूसरे दिन भी जारी रही। हड़ताली नेताओं ने सरकार पर बीएसएनएल के प्रति भेदभावपूर्ण रवैये का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि बीएसएनएल कर्मचारी तो काम करना चाहते हैं परंतु मैनेजमेंट व सरकार की मिलीभगत उन्हें कार्य नहीं करने देती। पहले तो बीएसएनएल को मोबाइल सेवा शुरू करने में देरी कराई गई और प्राइवेट ऑपरेटरों को प्राथमिकता दी गई ताकि उन्हें फायदा दिया जा सके। इसका नतीजा यह निकला कि जनता ने 16 रुपये तक एक कॉल के दिए और दूसरा नतीजा अब 2 जी स्पेक्ट्रम घोटाले के रूप में सामने आया है। जिसमें देश की जनता को पौने दो लाख करोड़ रुपये का चूना लगा है। इससे साफ जाहिर होता है कि जब तक बीएसएनएल है प्राइवेट मोबाइल ऑपरेटर अपनी दरें नहीं बढ़ा सकते। यह हड़ताल बीएसएनएल के अस्तित्व को बचाने की लड़ाई है ताकि सरकार व मैनेजमेंट देश की जनता व सुरक्षा के साथ समझौते न कर सके। अंत में नेताओं ने जनता से अपील की कि वे बीएसएनएल के हड़ताल का समर्थन देशहित में करें। इस अवसर पर निकाली गई रैली को मनीष कुमार, राजेंद्र, आरएस नेगी, अजय शर्मा, अरविंद कुमार आदि ने संबोधित किया।
>>>>.

Categories: None